डीडीहाट। LG कबड्डी क्लब की ओर से आयोजित WARRIORS CUP–SESSION 1 का शानदार समापन हुआ। प्रतियोगिता के बालक एवं बालिका वर्ग के फाइनल मुकाबलों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। बालक वर्ग में LG WARRIORS और बालिका वर्ग में LG WARRIORS GIRLS ने जीत दर्ज कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में LG WARRIORS ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए WE ARE FAMILY को 56–38 से पराजित किया। इस वर्ग में कुल नौ टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबले के दौरान चंचल चौहान, कविंद्र साही और जीवन बोरा अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला भी रोमांचक रहा। LG WARRIORS GIRLS ने शानदार प्रदर्शन करते हुए JMS को 33–16 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर अर्पण संस्था से प्रियंका, पूजा, ज्योति और प्रेरणा अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और उनके खेल की सराहना की।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को व्यक्तिगत पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। बालक वर्ग में जितेंद्र को बेस्ट रेडर और आशीष मनोला को बेस्ट डिफेंडर चुना गया। वहीं, बालिका वर्ग में प्रियांशी ने बेस्ट रेडर और सिया ने बेस्ट डिफेंडर का पुरस्कार हासिल किया।
प्रतियोगिता के मुकाबलों का लाइव प्रसारण DEVNAGARI UTTARAKHAND फेसबुक पेज पर शिवांग राजवंशी के शिवांग फोटो स्टूडियो, डीडीहाट के माध्यम से किया गया। इसके साथ ही ‘खबर वाला’ फेसबुक पेज पर भी मुकाबलों का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे सोशल मीडिया के माध्यम से दर्शक प्रतियोगिता से जुड़े रहे।
LG कबड्डी क्लब ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, आर्थिक सहयोगकर्ताओं, शुभचिंतकों, अतिथियों और क्लब के वॉलंटियर्स का आभार व्यक्त किया।
WARRIORS CUP–SESSION 1 युवाओं को अपनी खेल प्रतिभा दिखाने का मंच देने के साथ ही क्षेत्र में खेल भावना, अनुशासन और टीम भावना को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।



