थल (पिथौरागढ़)। पिथौरागढ़ जनपद के थल में देर शाम कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा के पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरीश धामी तथा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आनंद रावत का ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर आयोजित लगभग एक घंटे के सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरीश धामी और आनंद रावत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत का संकल्प दिलाया। नेताओं ने राज्य सरकार पर विभिन्न मुद्दों को लेकर निशाना साधते हुए कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का आह्वान किया।
सभा के बाद कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थल बाजार में विशाल रैली निकाली। रैली के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पार्टी की एकजुटता और आगामी चुनावों को लेकर अपना उत्साह प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम में गुड्डू खजान, हेमेश खर्कवाल, धरम सिंह सत्याल, भुवन चंद्र भट्ट, सोबन सिंह कार्की, बृजेश सत्याल, बंसीधर भट्ट, हेम पंत, कमलदीप बिष्ट, चंचल रावत, मुन्ना जंगपांगी, कमलेश जोशी, महेश डसीला, प्रशांत भंडारी, बीरेंद्र सामंत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
Report - Anil Karki, Thal


