पिथौरागढ़। जनपद के आठों विकासखंडों में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली प्रवेश परीक्षा की तिथि निर्धारित कर दी गई है। शैक्षणिक सत्र 2027 के लिए प्रवेश परीक्षा आगामी 28 नवंबर 2026, शनिवार को आयोजित की जाएगी।
जवाहर नवोदय विद्यालय पिथौरागढ़ के प्राचार्य अमित उप्रेती ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके सभी अभ्यर्थी अपना प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट www.navodaya.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
उन्होंने अभ्यर्थियों को निर्देशित किया है कि वे प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहुंचना सुनिश्चित करें। साथ ही प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उनका पालन करें।
प्राचार्य ने विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि परीक्षा को लेकर किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए प्रवेश पत्र समय रहते डाउनलोड कर लें तथा परीक्षा के दिन सभी आवश्यक निर्देशों का पालन करें।


