पिथौरागढ़। रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के पूर्व सैनिक कल्याण विभाग (DESW) की सचिव श्रीमती सुकृति लिखी ने 17 अक्टूबर 2026 को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय, पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों के साथ भेंटवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पूर्व सैनिकों और वीर नारियों से संवाद कर उनके विचारों को सुना।

कार्यक्रम में निदेशक सैनिक कल्याण, उत्तराखंड ब्रिगेडियर दिग्विजय सिंह बसेड़ा, सेना मेडल, वीएसएम* तथा जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी पिथौरागढ़ कर्नल करम सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त) ने सचिव श्रीमती सुकृति लिखी का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंटवार्ता के दौरान सचिव महोदया ने उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों को संबोधित किया तथा उनके साथ विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पूर्व सैनिकों और वीर नारियों के साथ संवाद स्थापित कर उनके विचारों एवं अनुभवों को सुनना रहा।

कार्यक्रम के समापन पर सचिव श्रीमती सुकृति लिखी ने 14 वीर नारियों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वीर नारियों के योगदान और त्याग के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया।