पिथौरागढ़। आगामी 26, 27 और 28 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने जा रहे आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव के थीम सॉन्ग का विमोचन आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मेला समिति के पदाधिकारियों, गणमान्य व्यक्तियों, गीत के गायक, प्रिंट, टीवी एवं डिजिटल मीडिया के प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रतीक वल्दिया ने किया। इस दौरान आठगांव मेला महोत्सव समिति के संयोजक एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह वल्दिया, समिति के संरक्षक पीसी जोशी, सचिव गौरव बिष्ट, ग्रामोत्थान समिति के अध्यक्ष गोपाल सिंह वल्दिया, मेला समिति के अध्यक्ष एचसी जोशी तथा कोषाध्यक्ष एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सीएम पाण्डेय सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
थीम सॉन्ग के गायक कैलाश कुमार के साथ ही कृपाल सिंह वल्दिया, मीडिया संयोजक पंकज पाण्डेय तथा मेला समिति के समस्त पदाधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
थीम सॉन्ग के विमोचन के साथ ही आगामी मेला महोत्सव को लेकर उत्साह देखने को मिला। तीन दिवसीय आठगांव शिलिंग मेला महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को मंच प्रदान करने की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों और सोशल मीडिया क्रिएटर्स की सहभागिता से महोत्सव के प्रचार-प्रसार को भी गति मिलने की उम्मीद है।


