डिडीहट ! हर्षित मेहरा । डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हरु सैम हाट A ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 6 RR को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

दोनों टीमों के बीच मुकाबला शुरू से ही बेहद कांटे का रहा। खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को रोमांचित कर दिया। हरु सैम हाट A ने कड़े संघर्ष के बाद मुकाबला 3-2 से अपने नाम किया।

मैच में हरु सैम हाट A ने 14-25, 25-23, 17-25, 25-21 और 15-10 के स्कोर से जीत दर्ज की। पांच सेट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में टीम ने निर्णायक सेट में बेहतरीन वापसी करते हुए जीत हासिल की और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।

🏆 अब खिताब के लिए होगी भिड़ंत फाइनल मुकाबले में हरु सैम हाट A का सामना झूलाघाट से होगा। दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले तक पहुंची हैं, ऐसे में फाइनल में भी रोमांचक मुकाबले की उम्मीद है।

फाइनल मुकाबला आज दोपहर 2:45 बजे खेला जाएगा। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का खिताब हरु सैम हाट A अपने नाम करता है या झूलाघाट विजेता बनकर उभरता है।