पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने कानून व्यवस्था को मजबूत करने और यातायात नियमों के पालन को लेकर चेकिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में झूलाघाट पुलिस ने गैर जमानती वारंट के अनुपालन में दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
कोतवाली झूलाघाट के एसएचओ संजीव कुमार के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक संतोष कठायत मय पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त उमेद राम और राजेश सिंह धामी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार दोनों के विरुद्ध न्यायालय में एमवी एक्ट के तहत वाद विचाराधीन था। न्यायालय की ओर से बार-बार सम्मन भेजे जाने के बावजूद दोनों कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे थे। इसके बाद न्यायालय ने दोनों के विरुद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया था।
शराब के नशे में वाहन चलाने पर चालक गिरफ्तार उधर, बलुवाकोट पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने के आरोप में पंकज कुमार को हिरासत में लिया। पुलिस ने चालक के वाहन को सीज करते हुए उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की।
जिलेभर में 86 लोगों पर कार्रवाई इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस की विभिन्न टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन समेत विभिन्न मामलों में कुल 86 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, शराब का सेवन कर वाहन न चलाने और न्यायालय से जारी आदेशों का अनुपालन करने की अपील की है।
vaninews


