पिथौरागढ़। राष्ट्र के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित भव्य समारोह में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने प्रतिभाग किया। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए समर्पित होकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवारों, वीर वीरांगनाओं, खिलाड़ियों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वरिष्ठ नागरिकों, अधिकारियों और युवाओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी किया गया। इसके माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के प्रति जनभागीदारी का संदेश दिया गया।

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, जिलाधिकारी आशीष कुमार भटगाईं, भाजपा प्रदेश मंत्री दीपिका बोहरा, नगर निगम महापौर कल्पना देवलाल, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीपक सैनी, पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोण्डे, धर्म सिंह रावत, देवीदत्त जोशी समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सम्मानित नागरिक तथा छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

समारोह में देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों को नमन करते हुए राष्ट्रहित में एकजुट होकर आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया। _ vani news