पिथौरागढ़।

जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लगभग साढ़े आठ पेटी अवैध अंग्रेजी शराब, 18 पव्वे और एक अध्धा शराब बरामद की है। कार्रवाई के दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त दो वाहनों को भी सीज कर दिया गया।

जाजरदेवल पुलिस की बड़ी सफलता थानाध्यक्ष प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में चौकी वड्डा पुलिस ने लेलू स्टेडियम के पास चेकिंग के दौरान एक कार से 04 पेटी अवैध शराब बरामद की। पुलिस ने नरेन्द्र सिंह निवासी मड़ेगांव, वड्डा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया।

इसी अभियान के दौरान भड़कटिया स्थित एक ढाबे में छापेमारी कर दीवान सिंह निवासी भटेड़ी को 02 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज कर दिया गया।

थल में अल्टो कार से मिली 4 पेटी शराब थाना थल पुलिस ने थल-डीडीहाट रोड पर चेकिंग के दौरान एक अल्टो कार से 04 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। पुलिस ने त्रिलोक सिंह निवासी भकुंडा, बमरेत को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया और वाहन को कब्जे में ले लिया।

कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने रोडवेज स्टेशन के समीप एक ढाबे में छापेमारी कर विशन नाथ निवासी नैनी को अवैध रूप से शराब परोसते हुए गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 18 पव्वे और एक अध्धा अवैध शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पिथौरागढ़ ने बताया कि जनपद में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने चेतावनी दी है कि अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।