पिथौरागढ़। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में फिल्माई गई हॉरर-कॉमेडी वेब सीरीज ‘वेलकम टू पहाड़ (भूत का चक्कर)’ का ट्रेलर लॉन्च हो गया है। करीब सात साल के लंबे अंतराल के बाद Anmol Productions इस वेब सीरीज के जरिए मनोरंजन की दुनिया में वापसी कर रहा है। सीरीज की शूटिंग पिथौरागढ़ के स्थानीय लोकेशंस पर की गई है, जिसमें पहाड़ की खूबसूरती के साथ हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मिश्रण देखने को मिलेगा।
Anmol Productions इससे पहले ‘गोपी भीना’ जैसी फिल्मों के निर्माण से जुड़ा रहा है। अब प्रोडक्शन हाउस ने नई कहानी और स्थानीय कलाकारों के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी नई पारी शुरू की है।
‘वेलकम टू पहाड़ (भूत का चक्कर)’ की कहानी हॉरर और कॉमेडी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सीरीज में पिथौरागढ़ और आसपास के क्षेत्रों की प्राकृतिक खूबसूरती और स्थानीय परिवेश को भी प्रमुखता से दिखाया गया है। निर्माताओं के मुताबिक, दर्शकों को पहाड़ के माहौल में मनोरंजन, रोमांच और हास्य का नया अनुभव देखने को मिलेगा।
वेब सीरीज की Producer Meenakshi Bhatt और Twishaa Bhatt हैं, जबकि Director Sumit Jha और Twishaa Bhatt ने किया है। DOP Rohan Kapri हैं।
सीरीज में Twishaa Bhatt, Pankaj Lunthi, Deep Joshi, Bhawana Dancer, Deepu Lunthi, Meena Badoni, Ridam Tamta और Jaggi Lunthi सहित कई स्थानीय कलाकार नजर आएंगे।
प्रोडक्शन टीम के अनुसार, वेब सीरीज का पहला एपिसोड अक्टूबर 2026 के मध्य में रिलीज किया जाएगा। ट्रेलर लॉन्च के साथ ही दर्शकों के बीच इस नई पहाड़ी हॉरर-कॉमेडी को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। _कपिल भट्ट वाणी न्यूज


