पिथौरागढ़। मानस कॉलेज, पिथौरागढ़ में फ्रेशर पार्टी का रंगारंग आगाज हुआ। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फ्रेशर पार्टी का समापन 3 अक्टूबर को होगा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने ग्रुप डांस, फैशन शो, सोलो डांस सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। रंगारंग प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों और अतिथियों का खूब मनोरंजन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ निदेशक देवाशीष पंत, योगेश भट्ट (एचआर हेड), यशोदा पाठक (अकादमिक निदेशक) की मौजूदगी में दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। नृत्य प्रस्तुतियों के निर्णायक मंडल में शिवानी विश्वकर्मा, सपना तम्टा और दीपा सामंत शामिल रहीं।

इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में कपिल भट्ट (Vani News), विप्लव भट्ट (सरहद Live) और कुमार कैलाश (भाव राग ताल नाट्य अकादमी) उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

फ्रेशर पार्टी के आयोजन को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। कॉलेज परिसर में संगीत, नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच माहौल पूरी तरह उत्सवमय नजर आया। कार्यक्रम का समापन 3 अक्टूबर को विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ किया जाएगा।