थल। रामगंगा नदी के तट पर शुक्रवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ ऋषि तर्पण एवं जनेऊ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिव मंदिर थल में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालुओं ने पवित्र रामगंगा नदी में स्नान कर ऋषियों एवं पूर्वजों का तर्पण किया। इसके बाद विधिवत जनेऊ पूजन कर सदियों से चली आ रही धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया।

शिव मंदिर थल में पंडित नंदा बल्लभ उपाध्याय ने विधि-विधान से पूजा-पाठ एवं तर्पण संपन्न कराया। इस दौरान क्षेत्र की सुख-समृद्धि और परिवारों की खुशहाली के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

धार्मिक अनुष्ठान में यजमान के रूप में नंदन सिंह सत्याल, अनिल सिंह कार्की, प्रमोद उपाध्याय, सुरेश चंद जोशी, उत्तम सिंह राणा, उमेश सिंह देऊपा एवं तुलसी दत्त जोशी शामिल रहे। श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ पूजा-अर्चना में भाग लिया और धार्मिक परंपराओं का पालन किया।

रिपोर्ट: अनिल कार्की, थल