पिथौरागढ़। विकासखंड कनालीछीना के बीडी ओझा राजकीय इंटर कॉलेज सिंगाली में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय परिसर से छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली, जो सिंगाली बाजार से होते हुए वापस विद्यालय परिसर पहुंची। इस दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति के नारों के साथ क्षेत्र में उत्साह का माहौल बनाया।

प्रभात फेरी के बाद विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसके उपरांत सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती मंजू भट्ट के स्वागत एवं बैच अलंकरण के साथ किया गया। उसके बाद मां शारदा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विधिवत शुभारंभ किया गया। छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, लोकगीत, नृत्य एवं विभिन्न रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य नीरज कुमार पंत, वरिष्ठ शिक्षक गोविंद सिंह भंडारी, गोविंद सिंह सहित समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। इसके अलावा क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों में विक्की जेठी, सौरभ ओझा, उमेश भट्ट, गौरव भट्ट, अजय अवस्थी, के.सी. भट्ट,शंकर दत्त भट्ट सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्यालय परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों और उपस्थित लोगों के उत्साह ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया। _ वाणी न्यूज़