डांगटी (पिथौरागढ़)। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी के निर्देशानुसार राजकीय पशु चिकित्सालय भागीचौरा द्वारा ग्राम डांगटी में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के पशुपालकों को उनके पशुओं के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा पशुओं में होने वाली बीमारियों की रोकथाम एवं उपचार सुनिश्चित करना था।

शिविर के दौरान 10 बड़े पशुओं एवं 30 छोटे पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार किया गया तथा निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। साथ ही पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, नियमित टीकाकरण, परजीवी नियंत्रण एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।

पशु चिकित्सा विभाग ने पशुपालकों से समय-समय पर पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने और किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत निकटतम पशु चिकित्सालय से संपर्क करने की अपील की।

ग्रामीणों ने गांव में पशु चिकित्सा शिविर आयोजित करने के लिए पशुपालन विभाग का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे शिविरों के नियमित आयोजन की मांग की।