ब्रेकिंग
● 📢 अपने व्यापार को दें नई पहचान! VANI NEWS पर आज ही विज्ञापन दें। संपर्क करें: 📞+919690142398
● शुभारंभ | VANI NEWS अब आपके बीच लाइव है। उत्तराखंड, पिथौरागढ़, देश-विदेश, राजनीति, खेल, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.vaninews.in से। निष्पक्ष, विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचारों के लिए VANI NEWS आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।

उत्तराखण्ड

टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ आज, उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक सफर होगा आसान

आज से सुरु होगी नई एक्सप्रेस सेवा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी मिलेगा सीधा लाभ; जानिए पूरा टाइम-टेबल

Vani Admin5 घंटे पहले2 मिनट पढ़ें
टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ आज, उत्तराखंड से महाराष्ट्र तक सफर होगा आसान
In-Article Ad · 728×90
Available for sponsorship

टनकपुर। उत्तराखंड और महाराष्ट्र के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए टनकपुर–नांदेड साप्ताहिक एक्सप्रेस का शुभारंभ आज, 6 जुलाई से किया जा रहा है। इस नई रेल सेवा से न केवल उत्तराखंड और महाराष्ट्र के यात्रियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के यात्रियों को भी सीधा लाभ होगा। रेलवे के अनुसार, उद्घाटन के अवसर पर विशेष गाड़ी संख्या 05012 आज सुबह 10:45 बजे टनकपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 6:00 बजे नांदेड पहुंचेगी। नियमित संचालन का समय गाड़ी संख्या 17631 (नांदेड–टनकपुर एक्सप्रेस): संचालन प्रारंभ: 12 जुलाई 2026 दिन: प्रत्येक रविवार प्रस्थान: रात 11:40 बजे (नांदेड) आगमन: तीसरे दिन सुबह 5:55 बजे (टनकपुर) गाड़ी संख्या 17632 (टनकपुर–नांदेड एक्सप्रेस): संचालन प्रारंभ: 14 जुलाई 2026 दिन: प्रत्येक मंगलवार प्रस्थान: सुबह 9:00 बजे (टनकपुर) आगमन: अगले दिन शाम 4:30 बजे (नांदेड) यह नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन धार्मिक, व्यावसायिक और पारिवारिक यात्राओं को अधिक सुगम बनाएगी। खासतौर पर महाराष्ट्र, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए यह रेल सेवा एक बड़ी सौगात मानी जा रही है। Vani News यात्रियों से अपील करता है कि यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन से ट्रेन की समय-सारिणी और सीट उपलब्धता की पुष्टि अवश्य कर लें।.

टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी करें 👆