पिथौरागढ़। न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में दहेज उत्पीड़न और मारपीट से जुड़े एक मामले में वांछित महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

थाना जाजरदेवल पुलिस टीम ने गैर-जमानती वारंट के आधार पर उदिमा देवी को गिरफ्तार किया। महिला के खिलाफ धारा 323, 498ए, 504 भादवि तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत मामला न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय की ओर से जारी वारंट के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में लिया।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की जा रही है और महिला को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

एमवी एक्ट के मामले में भी वारंटी गिरफ्तार वहीं, कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस ने धारा 199ए एमवी एक्ट के तहत जारी गैर-जमानती वारंट के अनुपालन में हिमांशु जोशी को गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने उसे भी आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।

पुलिस का कहना है कि न्यायालयों से जारी गैर-जमानती वारंटों के प्रभावी अनुपालन के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।