टिहरी गढ़वाल। उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के देवप्रयाग क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम पाली के पास एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही देवप्रयाग पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। टीम ने खाई में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। हादसे में घायल तीनों लोगों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागी पहुंचाया गया।

इस दुर्घटना में दो लोगों की जान चली गई। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी विस्तृत जानकारी का इंतजार है।