देहरादून। नेपाल के रसुवा क्षेत्र में भोटेकोशी नदी में अचानक आई भीषण बाढ़ से हुई जन-धन की क्षति को देखते हुए उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) ने नेपाल के प्रभावित क्षेत्रों में फंसे उत्तराखण्ड के नागरिकों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, यदि कोई उत्तराखण्ड का नागरिक नेपाल के प्रभावित क्षेत्र में फंसा हुआ है या किसी व्यक्ति के संबंध में कोई महत्वपूर्ण जानकारी साझा करनी है, तो देहरादून स्थित राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र से संपर्क किया जा सकता है।
हेल्पलाइन नंबर 0135-2710334, 2710335 0135-2664314, 2664315, 2664316 मोबाइल: 8218867005 इसके अलावा नागरिक टोल-फ्री नंबर 1070


