पिथौरागढ़। धूसाखान मंदिर से आगे पनखोली के पास रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। यहां एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत होने की सूचना है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त पिकअप का नंबर UK04 CA 3331 बताया जा रहा है। चालक की पहचान अभी आधिकारिक रूप से नहीं हो पाई है, हालांकि स्थानीय स्तर पर चालक के डीडीहाट क्षेत्र का निवासी होने की बात सामने आ रही है।

हादसे के कारणों की फिलहाल स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। सूचना मिलने के बाद SDRF और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद खाई से चालक के शव को बाहर निकाला और सड़क तक पहुंचाया।

पुलिस द्वारा हादसे की जांच की जा रही है। दुर्घटना के वास्तविक कारणों और मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।