ब्रेकिंग
● 📢 अपने व्यापार को दें नई पहचान! VANI NEWS पर आज ही विज्ञापन दें। संपर्क करें: 📞+919690142398
● शुभारंभ | VANI NEWS अब आपके बीच लाइव है। उत्तराखंड, पिथौरागढ़, देश-विदेश, राजनीति, खेल, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.vaninews.in से। निष्पक्ष, विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचारों के लिए VANI NEWS आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
● 📢 अपने व्यापार को दें नई पहचान! VANI NEWS पर आज ही विज्ञापन दें। संपर्क करें: 📞+919690142398
● शुभारंभ | VANI NEWS अब आपके बीच लाइव है। उत्तराखंड, पिथौरागढ़, देश-विदेश, राजनीति, खेल, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.vaninews.in से। निष्पक्ष, विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचारों के लिए VANI NEWS आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
उत्तराखण्ड

पिथौरागढ़ में 'सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ, 18 जुलाई तक लगेंगे बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर

मुख्यमंत्री धामी ने ऋषिकेश से किया राज्यव्यापी शुभारंभ, रामलीला मैदान से जनपद में अभियान की शुरुआत; एक ही स्थान पर मिलेंगी विभिन्न विभागों की सेवाएं

Vani Admin22 सेकंड पहले1 views2 मिनट पढ़ें
पिथौरागढ़ में 'सेवा पखवाड़ा' का शुभारंभ, 18 जुलाई तक लगेंगे बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर
In-Article Ad · 728×90
Available for sponsorship

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को ऋषिकेश से 'सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' सेवा पखवाड़ा अभियान के द्वितीय चरण का शुभारंभ किया। इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में रामलीला मैदान से अभियान की शुरुआत की गई। कार्यक्रम का उद्घाटन जिलाधिकारी आशीष भटगांई, जिला पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद, विधायक डीडीहाट बिशन सिंह चुफाल, राज्य मंत्री (दर्जा प्राप्त) गणेश भंडारी, महापौर कल्पना देवलाल तथा मुख्य विकास अधिकारी डॉ.

दीपक सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने कहा कि राज्य सरकार जनपद के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। स्वास्थ्य, सड़क, पर्यटन, होमस्टे और रोजगार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है, जिससे पिथौरागढ़ विकास की नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है। उन्होंने बताया कि आज से 18 जुलाई तक जनपद के विभिन्न विकास खंडों में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में आमजन अपनी समस्याएं, शिकायतें और सुझाव सीधे प्रशासन के समक्ष रख सकेंगे, जिनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत स्वास्थ्य, आयुष्मान भारत, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राजस्व, समाज कल्याण, कृषि, उद्यान, पशुपालन, स्वरोजगार सहित विभिन्न विभागों की सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराया जाएगा। शिविरों में संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर ही पंजीकरण कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए बहुउद्देशीय स्टॉलों का जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने अवलोकन किया। इस दौरान स्वास्थ्य परीक्षण, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, कृषि, उद्यान, पशुपालन एवं स्वरोजगार योजनाओं से संबंधित जानकारी आमजन को उपलब्ध कराई गई। पात्र लाभार्थियों का पंजीकरण भी किया गया तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से सेवा पखवाड़ा के दौरान आयोजित शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का उद्देश्य प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध और प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। यह अभियान शासन और जनता के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सुशासन को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।.

टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी करें 👆