पिथौरागढ़। पहाड़ी Vocals एवं Vigyanshaala International के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार, 9 जुलाई 2026 को आयोजित 15वीं Book Meet सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम में साहित्य, विज्ञान, दर्शन और सामाजिक विषयों पर आधारित पुस्तकों के माध्यम से विचार-विमर्श का समृद्ध मंच तैयार हुआ, जिसमें कुल 36 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस पुस्तक परिचर्चा में विभिन्न भाषाओं और विधाओं की 21 पुस्तकों पर चर्चा की गई। इनमें पीपल की छांव में, We Are There for Each Other, That Night, Metamorphosis, White Nights, Why I Am an Atheist, Sapiens, The Alchemist, The Forty Rules of Love, The 48 Laws of Power, Cosmos, Rebecca, यह जो कहानियाँ नहीं हैं, अंतस: जरा ठहरिए, Lemon Trees Go, Arms and the Man, The Indian Pantry, टिकटशुद्दा रुक्का, रुकना नहीं राधिका, शैक्षिक दखल पत्रिका तथा उत्तराखंड की महिलाएं: स्थिति एवं संघर्ष जैसी चर्चित पुस्तकें शामिल रहीं।
प्रतिभागियों ने पुस्तकों के कथानक, विचार, सामाजिक सरोकार और समकालीन प्रासंगिकता पर अपने अनुभव साझा किए। चर्चा के दौरान अलग-अलग दृष्टिकोण सामने आए, जिससे सभी को नए विचारों और ज्ञान से समृद्ध होने का अवसर मिला।
कार्यक्रम का संचालन विशाल (Reading Owls) ने किया। आयोजन के अंत में पहाड़ी Vocals एवं Vigyanshaala International की टीम ने सभी प्रतिभागियों, पाठकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसी साहित्यिक बैठकों के माध्यम से पठन-पाठन और संवाद की संस्कृति को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।
यह आयोजन पिथौरागढ़ में पढ़ने की संस्कृति को प्रोत्साहित करने और युवाओं को पुस्तकों से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।


