ब्रेकिंग
● शुभारंभ | VANI NEWS अब आपके बीच लाइव है। उत्तराखंड, पिथौरागढ़, देश-विदेश, राजनीति, खेल, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.vaninews.in से। निष्पक्ष, विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचारों के लिए VANI NEWS आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
● शुभारंभ | VANI NEWS अब आपके बीच लाइव है। उत्तराखंड, पिथौरागढ़, देश-विदेश, राजनीति, खेल, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.vaninews.in से। निष्पक्ष, विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचारों के लिए VANI NEWS आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
उत्तराखण्ड

बच्चों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान

एएचटीयू और नाचनी पुलिस ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों पर किया सत्यापन, ग्रामीणों को गुड टच-बैड टच, महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति किया जागरूक

Vani Admin32 सेकंड पहले1 views2 मिनट पढ़ें
बच्चों की सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को लेकर पिथौरागढ़ पुलिस का जनजागरूकता अभियान
In-Article Ad · 728×90
Available for sponsorship

पिथौरागढ़। बच्चों की सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और साइबर अपराधों की रोकथाम के उद्देश्य से पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा जनजागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत एएचटीयू (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) एवं थाना नाचनी पुलिस ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को विभिन्न सामाजिक एवं सुरक्षा संबंधी विषयों पर जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एएचटीयू टीम के अपर उपनिरीक्षक प्रेम बल्लभ छिम्वाल, कांस्टेबल महेन्द्र महर एवं कांस्टेबल रणवीर कम्बोज ने निर्माणाधीन कार्यस्थलों का निरीक्षण कर वहां कार्यरत व्यक्तियों का सत्यापन किया। इस दौरान मजदूरों एवं अभिभावकों को बच्चों की सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए अपने बच्चों को अकेला न छोड़ने, उन्हें गुड टच और बैड टच की जानकारी देने तथा किसी भी प्रकार के शोषण या अप्रिय घटना से बचाव के लिए सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसी क्रम में थाना नाचनी के थानाध्यक्ष मंगल सिंह नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम बिर्थी में चौपाल आयोजित की। चौपाल में ग्रामीणों को महिला अपराध, घरेलू हिंसा, साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि, महिला एवं बाल अपराध या साइबर ठगी की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। साथ ही लोगों से जागरूक रहकर स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।.

टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी करें 👆