बेरीनाग। पंचशूल ब्रिगेड की ओर से पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लिए 20 अगस्त 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर का उद्देश्य सीमावर्ती एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिक परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और उनकी चिकित्सकीय जरूरतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करना है।

शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। इस दौरान आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय जांच, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श तथा विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जरूरत के अनुसार दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जाएंगी।

आयोजकों के अनुसार, इस शिविर से क्षेत्र के करीब 2,000 पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों के लाभान्वित होने की संभावना है। दूरस्थ एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले पूर्व सैनिक परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

पंचशूल ब्रिगेड ने क्षेत्र के सभी पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।

शिविर स्थल: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग दिनांक: 20 अगस्त 2026 सेवाएं: निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवाइयां _DIPR PITH