HAPIDA SKYNEX के संस्थापक एवं CEO रवि टम्टा ने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री किंजरापु राम मोहन नायडू से मुलाकात कर भारत में Personal Sky Mobility के भविष्य और HAPIDA SKYNEX के विजन को उनके समक्ष प्रस्तुत किया।
मुलाकात के दौरान HAPIDA SKYNEX की संभावनाओं के साथ-साथ इसके लिए आवश्यक DGCA अनुमोदन, परीक्षण, सुरक्षा मानकों और प्रमाणन प्रक्रियाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। रवि तम्ता ने बताया कि केंद्रीय मंत्री की सकारात्मक प्रतिक्रिया और भारत में एविएशन क्षेत्र में नवाचार को गति देने की उनकी सोच से टीम को आगे बढ़ने के लिए नई प्रेरणा मिली है।
रवि टम्टा के अनुसार, मंत्री ने HAPIDA SKYNEX को भारत में Personal Sky Mobility के भविष्य की संभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण प्रयास बताया। इससे कंपनी का उत्साह बढ़ा है और अब टीम आवश्यक नियामकीय एवं प्रमाणन प्रक्रियाओं को पूरा करने की दिशा में तेजी से काम करेगी।
HAPIDA SKYNEX का उद्देश्य केवल एक उड़ने वाला वाहन विकसित करना नहीं, बल्कि भारत से दुनिया के लिए Personal Sky Mobility का भविष्य तैयार करना है।
कंपनी का अगला प्रमुख लक्ष्य आवश्यक नियामकीय मंजूरियों, परीक्षण और सुरक्षा संबंधी प्रक्रियाओं को पूरा कर HAPIDA SKYNEX को विकास के अगले चरण तक पहुंचाना है।
रवि टम्टा ने केंद्रीय मंत्री के समय, मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल भारत में एविएशन और व्यक्तिगत हवाई परिवहन के क्षेत्र में नई संभावनाओं के द्वार खोल सकती है।
“Beyond Roads. Towards the Sky.” — HAPIDA SKYNEX _kapil vaninews


