पिथौरागढ़। पिथौरागढ़-चंपावत जिले के दवा प्रतिनिधियों ने भुवन पांडे को एक बार फिर संगठन का अध्यक्ष निर्विरोध चुना है। भुवन पांडे लगातार 22वीं बार संगठन के अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं।

अध्यक्ष चुने जाने के बाद भुवन पांडे ने संगठन के सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन कोई भी हो, यदि उसके लिए मेहनत, त्याग और समर्पण के साथ निःस्वार्थ भाव से सेवा की जाए तो उसका प्रतिफल महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में मिलता है।

उन्होंने कहा कि संगठन के साथियों ने उन पर जो विश्वास जताया और स्नेह एवं समर्थन देते हुए पुनः अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी, उसके लिए वे सभी के प्रति कृतज्ञ हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पूर्व की भांति आगे भी संगठन की मजबूती और हितों के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर उन्होंने संगठन के अन्य महत्वपूर्ण पदों पर चुने गए साथियों को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। _ कपिल भट्ट