मड़मानले। मड़मानले स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में बुधवार, 23 सितंबर 2026 को पारंपरिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले को लेकर क्षेत्रवासियों में उत्साह है। आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों की ओर से श्रद्धालुओं को परिवार सहित मेले में पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करने और धार्मिक आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है।
आयोजकों के अनुसार यह मेला क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और पारंपरिक लोक विरासत से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। मेले में आसपास के गांवों के साथ ही दूर-दराज से भी श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। मंदिर परिसर को मेले के लिए विशेष रूप से सजाया जा रहा है।
मेले के दौरान श्रद्धालु भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। आयोजन में धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी प्रस्तावित है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे परिवार सहित मड़मानले पहुंचकर भगवान श्री जगन्नाथ के दर्शन करें और मेले की शोभा बढ़ाएं। आयोजकों ने इसे क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने वाला अवसर बताया है। _ किशोर धामी


