थल/पिथौरागढ़। जिला स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान छात्रवृत्ति खेल प्रतियोगिता, जो 28 से 31 जुलाई के बीच आयोजित हुई, में थल क्षेत्र की छह छात्राओं का चयन मुख्यमंत्री उदीयमान खेल छात्रवृत्ति योजना के लिए हुआ है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के दोनों विद्यालयों में हर्ष का माहौल है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी जगत सिंह पांगती कन्या इंटर कॉलेज, थल की 10 से 13 वर्ष आयु वर्ग में कक्षा 6 की छात्रा तमन्ना तथा कक्षा 8 की छात्राएं पूजा साह, गुंजन, यामिनी और पियांशी का चयन हुआ है। योजना के अंतर्गत इन सभी पांचों उदीयमान खिलाड़ी छात्राओं को अपने खेल कौशल को निखारने के लिए एक वर्ष तक प्रतिमाह ₹1500 की खेल छात्रवृत्ति राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाएगी।
छात्राओं के चयन पर विद्यालय की प्रधानाचार्य विमला रावत, व्यायाम शिक्षिका लता मेहता सहित गीता पंत, दीपा जोशी, हेमलता जोशी, निर्मला देवी, रूचि थपलियाल, गायत्री बिष्ट, यशोदा देवी, निर्मला आर्या, दीपा चन्याल, लक्ष्मण सिंह कार्की एवं महेश जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धाराकौली की कक्षा 7 की होनहार छात्रा हिमानी बसेड़ा का भी मुख्यमंत्री उदीयमान खेल छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत चयन हुआ है। छात्रा की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश कुमार, व्यायाम शिक्षक बंशीधर जोशी तथा शिक्षक गौरव कुमार भैसोड़ा, विनीता जोशी, सुषैन पंत, संगीता आर्या, अंकित पवार, सतीश कापड़ी, भगवान सिंह बसेड़ा, प्रेमचंद, ग्राम प्रधान दीवान सिंह खर्कवाल, एसएमसी अध्यक्ष चम्पा देवी एवं पीटीए अध्यक्ष मीना देवी ने खुशी जताते हुए छात्रा को शुभकामनाएं दीं।
विद्यालय परिवार ने आशा व्यक्त की कि छात्राएं भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी।
रिपोर्ट: अनिल कार्की, थल


