थल (पिथौरागढ़)। पुंगराऊं घाटी में बीती रात से जारी मूसलाधार बारिश का असर अब सामने आने लगा है। आज सुबह लगभग 6 बजे दशौली गांव निवासी हीरा देवी, पत्नी केशर राम के मकान की सुरक्षा दीवार भारी वर्षा के कारण अचानक ध्वस्त हो गई। सुरक्षा दीवार गिरने से मकान पर खतरा मंडराने लगा है और परिवार में दहशत का माहौल है।
घटना की जानकारी मिलते ही गांव के जागरूक ग्रामीण भास्कर पाठक ने तत्काल राजस्व उप निरीक्षक, पांखू को इसकी सूचना दे दी।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का शीघ्र निरीक्षण कर आपदा मद से सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना को समय रहते रोका जा सके।
लगातार हो रही बारिश को देखते हुए क्षेत्र के अन्य मकानों पर भी खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से संवेदनशील क्षेत्रों का सर्वे कर आवश्यक सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।
सबसे बड़ा सवाल...
क्या प्रशासन समय रहते प्रभावित परिवार को राहत और सुरक्षा उपलब्ध कराएगा, या किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा? - REPORT - ANIL KARKI (THAL)


