अल्मोड़ा/रानीखेत, 11 जुलाई। अल्मोड़ा जिले के रानीखेत क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। ग्राम ऐना में 10 जुलाई को एक युवक की निर्मम हत्या कर दी गई, जबकि बीच-बचाव करने आई दो महिलाओं पर भी जानलेवा हमला किया गया। घटना की सूचना मिलते ही अल्मोड़ा पुलिस तत्काल हरकत में आई और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चन्द्रशेखर घोडके के निर्देशन में शुरू किए गए अभियान के तहत नामजद आरोपी को कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, एसएसपी चन्द्रशेखर घोडके स्वयं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और फॉरेंसिक टीम की सहायता से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए। तत्परता से एफआईआर दर्ज कर विशेष पुलिस टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने आरोपी जगत सिंह बोरा (35 वर्ष), पुत्र पान सिंह बोरा, निवासी ग्राम ऐना, रानीखेत को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने हत्या की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि करीब दो माह पहले एक शादी समारोह में उसके दोस्त और मृतक पक्ष के बीच विवाद हुआ था। उसी विवाद से उपजी पुरानी रंजिश के चलते उसने लोहे के घन और चाकू से हमला कर हत्या कर दी।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे का घन और चाकू भी बरामद कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी घटना में प्रयुक्त लोहे का घन हत्या में प्रयुक्त चाकू गिरफ्तारी टीम प्रभारी निरीक्षक भुवन चन्द्र जोशी कांस्टेबल कमल गोस्वामी कांस्टेबल वरुण राज टम्टा होमगार्ड आनन्द सिंह पुलिस का कहना है कि त्वरित विवेचना, वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रभावी पुलिसिंग के चलते आरोपी को बेहद कम समय में गिरफ्तार कर लिया गया, जिससे मामले का शीघ्र खुलासा संभव हो सका।