पिथौरागढ़। अखिल भारतीय समानता मंच की पिथौरागढ़ इकाई की बैठक रामलीला मैदान, सोरगढ़ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता शमशेर महर ने की, जबकि संचालन इंजीनियर एल.पी. जोशी ने किया।

बैठक में एम.सी. जोशी ने बताया कि 27 सितंबर को देहरादून में उत्तराखंड समानता पार्टी एवं अखिल भारतीय समानता मंच के संयुक्त तत्वावधान में सवर्ण सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पिथौरागढ़ से दोनों संगठनों के सदस्य प्रतिभाग करेंगे।

बैठक को संबोधित करते हुए शमशेर महर ने कहा कि उनके अनुसार सरकार की नीतियों से सवर्ण समाज के हित प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने सवर्ण समाज के लोगों से एकजुट होकर अपने मुद्दों को उठाने का आह्वान किया।

एम.सी. जोशी, दयानंद भट्ट, एडवोकेट अजय बोहरा, सूबेदार मेजर गोविंद सिंह बिष्ट, डॉ. नीरज चंद्र जोशी और डी.एस. भंडारी सहित अन्य वक्ताओं ने यूजीसी एक्ट, आरक्षण और एससी-एसटी एक्ट के कुछ प्रावधानों को लेकर अपनी आपत्तियां रखीं। वक्ताओं ने सवर्ण आयोग के गठन की मांग के समर्थन में आवाज उठाने तथा इन मुद्दों को लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से लेकर सदन तक उठाने की अपील की।

बैठक में पंकज जोशी, के.एस. भाटिया, गोविंद सिंह मेहता, गिरधर सिंह बिष्ट, पूरन सिंह रावत, महिपाल सिंह डोबाल, ललित जोशी सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

रिपोर्ट: डॉ. नीरज जोशी