सावन माह के पावन अवसर पर प्रसिद्ध गुरना माता मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर मां गुरना के दर्शन किए तथा प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ अर्जित किया।
भंडारे का आयोजन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गिरीश जोशी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने मां गुरना के चरणों में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं जनकल्याण की कामना की।
इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपक लोहिया, महापौर कल्पना देवाल, बीरेंद्र बोहरा, दर्जा राज्य मंत्री दीपिका बोरा, हेमराज बिष्ट, गोविंद सिंह मेहर, पूर्व विधायक चंद्र पंत, सौरभ पंथ, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, भगत सिंह कोश्यारी तथा भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राकेश भट्ट सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की समुचित व्यवस्था की गई, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे मंदिर परिसर में भक्ति, सेवा और श्रद्धा का वातावरण देखने को मिला। उपस्थित लोगों ने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता एवं धार्मिक आस्था को सुदृढ़ करने वाला आयोजन बताया।
सावन माह में आयोजित इस भंडारे ने श्रद्धालुओं के बीच धार्मिक उत्साह का संचार किया और मां गुरना के प्रति लोगों की गहरी आस्था को एक बार फिर प्रदर्शित किया। Vaninews


