पिथौरागढ़। सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद की विभिन्न तहसीलों में स्वच्छता अभियान चलाकर कार्यालय परिसरों को स्वच्छ, सुव्यवस्थित एवं बेहतर कार्य वातावरण के अनुरूप बनाने की दिशा में पहल की गई।

तहसील धारचूला में कार्यालय परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान कार्यालय में रखे अनावश्यक एवं अनुपयोगी भौतिक अभिलेखों की नियमानुसार छंटाई की गई। साथ ही अनुपयोगी अभिलेखों के निस्तारण के लिए वीडिंग प्रक्रिया भी प्रारंभ की गई।

इसी क्रम में तहसील बेरीनाग में स्वच्छता अभियान के साथ वृक्षारोपण भी किया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर को स्वच्छ रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वहीं तहसील देवलथल में भी तहसील परिसर में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इस दौरान परिसर की साफ-सफाई कर कार्यालय को अधिक व्यवस्थित बनाने पर जोर दिया गया।

अभियान का मुख्य उद्देश्य सरकारी कार्यालय परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के साथ-साथ अनुपयोगी अभिलेखों का नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करना और कर्मचारियों के लिए बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना है।

_ कपिल भट्ट वाणी न्यूज