पिथौरागढ़। विकासखंड मुनाकोट की ओर से 24 वीं जिला स्तरीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता वर्ष 2026-27 का आयोजन 14 और 15 सितंबर 2026 को इंटर कॉलेज सातशिलिंग, जिला पिथौरागढ़ में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग करेंगे।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना को बढ़ावा देना है। खेलों के माध्यम से विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ ही उनमें नेतृत्व और टीम भावना को विकसित करने पर भी जोर दिया जाएगा।

प्रतियोगिता के अवसर पर उद्घाटन एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। आयोजन समिति ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से समारोह एवं प्रतियोगिता के दौरान अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का अनुरोध किया है।

आयोजक इंटर कॉलेज सातशिलिंग, विकासखंड मुनाकोट, जनपद पिथौरागढ़ ने सभी से प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग की अपील की है। प्रतियोगिता का संदेश है—“खेल से व्यक्ति निर्माण, खेल से स्वास्थ्य, खेल से राष्ट्र निर्माण।” वाणी न्यूज