पिथौरागढ़, 7 सितंबर 2026।
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में निर्माण श्रमिकों के पंजीकरण और नवीनीकरण से जुड़ी समस्याओं को लेकर श्रम विभाग ने कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय, पिथौरागढ़ की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, आज 7 सितंबर को विधायक गंगोलीहाट फकीर राम टम्टा ने विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड से संबंधित श्रम विभाग की कार्यप्रणाली की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान गंगोलीहाट और बेरीनाग क्षेत्र में श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण की स्थिति की जानकारी ली गई। विभाग की ओर से बताया गया कि सहायक श्रम आयुक्त कार्यालय द्वारा गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में लगभग 5,000 निर्माण श्रमिकों का पंजीकरण किया गया है।
CSC केंद्रों के जरिए पंजीकरण में तेजी लाने के निर्देश विधायक की ओर से यह भी कहा गया कि क्षेत्र में संचालित CSC केंद्रों के माध्यम से कराए जा रहे पंजीकरण में कई आवेदनों को QC Level पर अधिक समय तक लंबित रखा जा रहा है। इस पर संबंधित अधिकारियों को आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2024 में करीब 400 निर्माण श्रमिकों ने CSC के माध्यम से पंजीकरण कराया था, लेकिन बोर्ड द्वारा CSC के माध्यम से पंजीकरण की सेवा बंद किए जाने के बाद वर्तमान में नए पंजीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन आने की प्रक्रिया प्रभावित हुई है।
इस संबंध में विधायक द्वारा सहायक श्रम आयुक्त को निर्देशित किया गया कि आगामी रूप से सप्ताह में दो दिन विकासखंड स्तर पर पंजीकरण शिविर आयोजित कर श्रमिकों के पंजीकरण एवं नवीनीकरण की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद समीक्षा बैठक में विधायक फकीर राम टम्टा, दीपक नेगीवाल, दर्जा राज्य मंत्री राज्य स्तरीय समाज कल्याण योजना अनुश्रवण समिति, उत्तराखंड, दीपक कुमार, सहायक श्रम आयुक्त, प्रदीप कुमार बिष्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यह जानकारी सहायक श्रम आयुक्त, पिथौरागढ़ की ओर से जारी 7 सितंबर 2026 की प्रेस विज्ञप्ति में दी गई है।


