पिथौरागढ़। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के सत्र 2026-27 के छात्रसंघ चुनाव को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। ABVP की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, पिथौरागढ़ स्थित लक्ष्मण सिंह महर परिसर में छात्रसंघ चुनाव के लिए बिरज चौधरी को अध्यक्ष पद तथा दिवस ओझा को विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए अधिकृत प्रत्याशी घोषित किया गया है।
ABVP के अनुसार नगर मंत्री जतिन भट्ट द्वारा दोनों प्रत्याशियों के टिकट की औपचारिक घोषणा की गई। इस अवसर पर निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष इंदर सिंह कथायत, विभाग संगठन मंत्री पंकज धामी, हिमांशु जोशी, शिवम गरकोटी, शिवम कांडपाल, साहिल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
परिषद कार्यकर्ताओं ने अधिकृत प्रत्याशियों को शुभकामनाएं देते हुए छात्रहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने और छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क अभियान को गति देने की बात कही।
ABVP की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि छात्रसंघ चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियां जारी हैं और कार्यकर्ता छात्र-छात्राओं के बीच संपर्क कर संगठन की नीतियों एवं छात्रहित के मुद्दों को रखने का अभियान चलाएंगे । कपिल भट्ट वाणी न्यूज


