देहरादून, 7 अगस्त। उत्तराखंड कांग्रेस ने खटीमा से विधायक एवं विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष भुवन चंद्र कापड़ी को पार्टी की घोषणा पत्र समिति (Manifesto Committee) का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा गया कि यह दायित्व उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और दूरदर्शी नेतृत्व का सम्मान है। विश्वास व्यक्त किया गया कि उनके नेतृत्व में तैयार होने वाला घोषणा पत्र उत्तराखंड की जनता की वास्तविक आकांक्षाओं का प्रतिबिंब होगा।
उम्मीद जताई गई कि घोषणा पत्र में समाज के वंचित एवं कमजोर वर्गों, किसानों, युवाओं, महिलाओं तथा दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की समस्याओं और अपेक्षाओं को प्रमुखता से स्थान मिलेगा। साथ ही राज्य के समग्र और समावेशी विकास के लिए ठोस नीतियों एवं योजनाओं को शामिल किया जाएगा।
भुवन चंद्र कापड़ी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई हैं। समर्थकों का कहना है कि उनके नेतृत्व में तैयार होने वाला घोषणा पत्र राज्य के विकास की नई दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।


