जौलजीबी, पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश के चलते काली नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। संभावित खतरे को देखते हुए कोतवाली जौलजीबी पुलिस ने क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया।

अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त ने पुलिस टीम के साथ लाउडहेलर के माध्यम से नदी किनारे रहने वाले लोगों एवं राहगीरों को बढ़ते जलस्तर के प्रति सतर्क किया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी स्थिति में नदी के किनारे न जाएं और अनावश्यक रूप से नदी के पास जाने से बचें।

पुलिस ने अभिभावकों से विशेष आग्रह किया है कि वे अपने बच्चों तथा पालतू जानवरों को भी नदी के समीप न जाने दें। साथ ही प्रशासन द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

प्रशासन का कहना है कि मौसम की स्थिति को देखते हुए काली नदी का जलस्तर और बढ़ सकता है। ऐसे में नागरिकों की सतर्कता ही किसी बड़ी दुर्घटना को रोक सकती है।

पुलिस की अपील:

नदी किनारे जाने से बचें।

बच्चों एवं पालतू जानवरों को नदी से दूर रखें।

अफवाहों पर ध्यान न दें, केवल प्रशासन की आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें।

किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस या प्रशासन को सूचना दें।

VANI NEWS अपील:

"आपकी एक छोटी सी सावधानी, बड़ी दुर्घटना को टाल सकती है। सुरक्षित रहें, सतर्क रहें।"