पिथौरागढ़। नगर क्षेत्र में बिन के पास, आइकॉन स्कूल और रॉयल एनफील्ड शोरूम के बीच देर रात करीब 1 बजे एक बोलेरो सड़क से हटकर एक घर से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन बाहर का था और चालक नशे की हालत में दिखाई दे रहा था।

बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे/किनारे हट गया और घर से जा टकराई। हादसे के बाद चालक को मौके पर देखा गया, हालांकि वाहन का नंबर स्पष्ट नहीं हो सका।

गनीमत रही कि हादसे में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। घटना के बाद आसपास के लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

स्थानीय लोगों ने रात के समय तेज रफ्तार और नशे में वाहन चलाने की घटनाओं पर चिंता जताते हुए यातायात एवं पुलिस व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की मांग की है। घटना के संबंध में आधिकारिक पुष्टि और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी का इंतजार है।