शैलकुमारी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत राजकीय इंटर कॉलेज शैलकुमारी में छात्र-छात्राओं को राष्ट्रध्वज तिरंगे का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारतीय जनता पार्टी पिथौरागढ़ के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री वीरेंद्र वल्दिया की ओर से कराया गया।

इस अवसर पर छात्र-छात्राओं में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति और उत्साह देखने को मिला। विद्यार्थियों ने पूरे जोश और अनुशासन के साथ अभियान में सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रध्वज के सम्मान और देश के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में प्रधानाचार्य श्री नरेंद्र कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य श्री बसंत जोशी, जिला उपाध्यक्ष श्री महेश पाठक, ग्राम प्रधान श्री योगेश भट्ट, पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष श्री विनोद भट्ट एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्री प्रेम दीपक सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विद्यार्थियों की सहभागिता से अभियान को और मजबूती मिलती है।

नन्हे हाथों में तिरंगा, दिल में देशभक्ति—यही भारत के उज्ज्वल भविष्य की पहचान है।

_VANINEWS