डीडीहाट। परिवर्तन संकल्प यात्रा की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में डीडीहाट कांग्रेस कमेटी ने आनंद रावत के नेतृत्व में रामलीला मैदान, डीडीहाट में "आम पार्टी" का आयोजन किया। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए।

इस अवसर पर आनंद रावत ने कार्यक्रम को सफल एवं गरिमामय बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और आमजन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता का विश्वास ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि परिवर्तन संकल्प यात्रा को जनता से मिला व्यापक समर्थन इस बात का संकेत है कि प्रदेश में बदलाव की इच्छा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने तथा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने का संकल्प दोहराया।

आनंद रावत ने कहा कि "जनता इस बार परिवर्तन का मन बना चुकी है। कांग्रेस कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा और जनता की आवाज़ बनने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उत्तराखंड में सकारात्मक परिवर्तन के संकल्प को हम सभी मिलकर आगे बढ़ाएंगे।"

कार्यक्रम में प्रदीप पाल, गिरीश चुफाल, विक्रम देउपा, मोहन राम, कवीन्द्र शाही, दिवाकर पांगती, चंचल बोरा, ललित चौहान, बंशीधर भट्ट, गिरधर बोरा, ललित भंडारी, उमेद विश्वकर्मा, शिवराज भंडारी, दीपक मेहरा, प्रकाश बोरा, अंशु कन्याल, कमलेश जेठा, राजेन्द्र बोरा, बलवंत चौहान, ललित बसेरा, गणेश कन्याल, त्रिलोक प्रसाद, सुजाता देवी, पुष्पा भंडारी, गुड्डी देवी, प्रधान मुकेश, त्रिलोक बोरा, सिमरन धपवाल सहित अनेक कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट - हर्षित मेहरा डीडीहाट vaninews