नैनीताल। नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन की खबर से सूचना विभाग में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गिरिजा शंकर जोशी की तबीयत अचानक बिगड़ी और हृदयाघात के कारण उनके निधन की बात सामने आ रही है। हालांकि, मृत्यु के कारण की आधिकारिक चिकित्सकीय पुष्टि का इंतजार है।
मुख्यमंत्री धामी ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
वहीं, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने भी गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
वाणी न्यूज़ परिवार श्री गिरिजा शंकर जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार एवं उनके प्रियजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।


