धारचूला । भारत-चीन सीमा व्यापार के तहत सोमवार को तीसरे बैच में कुल 10 लोगों ने चीन में प्रवेश किया। इनमें 6 व्यापारी और 4 हेल्पर शामिल हैं।

उपजिलाधिकारी धारचूला आशीष जोशी ने बताया कि भारतीय व्यापारियों द्वारा चीन में व्यापार के लिए कुल ₹23 लाख 63 हजार मूल्य का व्यापारिक सामान साथ ले जाया गया है।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व के बैचों में व्यापार के लिए चीन गए 9 व्यापारी भारत वापस लौट चुके हैं। वापसी के दौरान व्यापारियों द्वारा लाई गई सामग्री का कस्टम विभाग द्वारा नियमानुसार कस्टम क्लीयरेंस और अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं।

एसडीएम ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा आगामी व्यापारिक बैचों को भी चीन के संबंधित प्रशासन के साथ निरंतर समन्वय एवं वार्ता के माध्यम से शीघ्र भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सीमा व्यापार को सुचारू और व्यवस्थित रूप से संचालित करने के लिए संबंधित विभागों के बीच आवश्यक समन्वय बनाए रखा जा रहा है। _ कपिल भट्ट वाणी न्यूज