ब्रेकिंग
● 📢 अपने व्यापार को दें नई पहचान! VANI NEWS पर आज ही विज्ञापन दें। संपर्क करें: 📞+919690142398
● शुभारंभ | VANI NEWS अब आपके बीच लाइव है। उत्तराखंड, पिथौरागढ़, देश-विदेश, राजनीति, खेल, व्यापार, शिक्षा, रोजगार और ताज़ा खबरों के लिए जुड़े रहें www.vaninews.in से। निष्पक्ष, विश्वसनीय और सबसे तेज़ समाचारों के लिए VANI NEWS आपका अपना डिजिटल न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।

उत्तराखण्ड

मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को किया रवाना, 49 श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएँ

यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सीमांत क्षेत्रों में पर्यटन, रोजगार और स्थानीय व्यापार को मिलेगा नया बल

Vani Admin17 घंटे पहले2 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री धामी ने टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल को किया रवाना, 49 श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएँ
In-Article Ad · 728×90
Available for sponsorship

टनकपुर। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को टनकपुर से कैलाश मानसरोवर यात्रा-2026 के प्रथम दल में शामिल 49 श्रद्धालुओं को हरी झंडी दिखाकर शुभ यात्रा के लिए रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा भगवान बाबा कैलाशपति से उनकी मंगलमय, सुरक्षित एवं सफल यात्रा की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा केवल धार्मिक आस्था का विषय नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का प्रतीक है। श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर बेहतर सड़क संपर्क, स्वास्थ्य सेवाएं, सुरक्षा व्यवस्था, संचार सुविधाएं तथा अन्य आवश्यक आधारभूत व्यवस्थाओं को लगातार सुदृढ़ किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि प्रत्येक श्रद्धालु को देवभूमि उत्तराखंड की दिव्यता, आत्मीयता और उत्कृष्ट व्यवस्थाओं का सर्वोत्तम अनुभव प्राप्त हो। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा सीमांत क्षेत्रों के विकास का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। इस यात्रा से स्थानीय पर्यटन, होमस्टे, हस्तशिल्प, स्वरोजगार, छोटे व्यापार और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे सीमांत क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह पवित्र यात्रा प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ-साथ सीमांत क्षेत्रों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। मुख्यमंत्री ने सभी श्रद्धालुओं की सफल एवं सुरक्षित यात्रा की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार हर यात्री को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।.

टिप्पणियाँ (0)

पहली टिप्पणी करें 👆