उत्तराखंड राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री) मोहन पाठक का तीन दिवसीय कुमाऊँ भ्रमण कार्यक्रम जारी किया गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार वे 30 जुलाई से 1 अगस्त तक धारचूला और मुनस्यारी क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे।

कार्यक्रम के अनुसार, 30 जुलाई को प्रातः 8 बजे हल्द्वानी से प्रस्थान करने के बाद दोपहर 3 बजे धारचूला पहुंचेंगे, जहां वे स्थानीय कार्यकर्ताओं से भेंट एवं वार्ता करेंगे। इसके उपरांत शाम 4 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम धारचूला में आयोजित खेल प्रशिक्षण शिविर का निरीक्षण करेंगे तथा रात्रि विश्राम धारचूला में करेंगे।

31 जुलाई को प्रातः धारचूला से प्रस्थान कर शाम 7 बजे मुनस्यारी (स्याल्दे) पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम निर्धारित है।

भ्रमण कार्यक्रम के अंतिम दिन 1 अगस्त को राज्यमंत्री मोहन पाठक राजकीय इंटर कॉलेज मल्लीखेत, स्याल्दे में आयोजित जनसेवा बहुउद्देश्यीय शिविर एवं आधार कैंप में सहभागिता करेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा संबंधित विभागों को आवश्यक प्रोटोकॉल एवं व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम के दौरान राज्यमंत्री के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों के भी उपस्थित रहने की जानकारी दी गई है।