साहित्य
Ad
शतरंज के मोहरे
युद्ध, राष्ट्रवाद और शतरंज की बिसात पर बिछी ज़िंदगियों की कहानी।
Vani Adminबुधवार, 8 जुलाई 20261 मिनट पढ़ें

Adराजा, रानी, हाथी, ऊँट, घोड़े, प्यादे
शतरंज के खेल में प्यादे सबसे आगे रखे जाते हैं
मारने के लिए और मरने के लिए
ये प्यादे आदमी होते हैं,
सैनिक।
खत्म हो जाते हैं जब प्यादे,
लड़ाए जाते हैं तब जानवर—
हाथी, घोड़े, ऊँट...
इन सबकी मौत के बाद
मरने के लिए तैयार की जाती है
रानी।
लेकिन कभी नहीं मरता
राजा।
इन सबकी मौत के बाद वह
मात मान लेता है।
कुछ ऐसा ही होता है
राष्ट्रवाद।
और ऐसे ही बारी-बारी से
मरते हैं
आदमी, जानवर और स्त्रियाँ
राष्ट्रवादी देशों में...!
(विक्रम)
टिप्पणियाँ (0)
पहली टिप्पणी करें 👆
