डीडीहाट, 30 अगस्त 2026।

ग्राम पंचायत हाट थर्प, डीडीहाट की ओर से पिछले 33 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही प्रतिष्ठित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन चल वैजयंती वॉलीबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबले देखने को मिले। दिनभर चले पांच मुकाबलों में खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन कर दर्शकों को रोमांचित किया।

दूसरे दिन DVA-A की टीम का दबदबा रहा। टीम ने अपने दोनों मुकाबलों में जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता में अपनी स्थिति मजबूत की। वहीं अस्कोट, हरु सैम हाट-A और भागीचौरा ने भी अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल की।

पांच मुकाबलों में दिखा रोमांच दिन का पहला मुकाबला DVA-A और भागीचौरा के बीच खेला गया, जिसमें DVA-A ने जीत दर्ज की। इस अवसर पर व्यापार संघ डीडीहाट के अध्यक्ष शेर सिंह शाही सहित व्यापार संघ के पदाधिकारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दूसरे मुकाबले में अस्कोट ने हरु सैम हाट-B को हराया। मुकाबले के दौरान सिराकोट मंदिर कमेटी के अध्यक्ष रवि डसीला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

तीसरे मुकाबले में हरु सैम हाट-A ने भागीचौरा को शिकस्त दी। इस अवसर पर नंदन सिंह चुफाल एवं कैप्टन गजेंद्र सिंह कफलिया मुख्य अतिथि रहे।

चौथे मुकाबले में DVA-A और अस्कोट के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें DVA-A ने जीत हासिल कर दिन की अपनी दूसरी जीत दर्ज की। इस मुकाबले में कुंवर सिंह कन्याल, पूरन लाल शाह, कैप्टन मनोहर खड़ायत एवं नंदन सिंह कन्याल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

दिन के पांचवें और अंतिम मुकाबले में भागीचौरा ने हरु सैम हाट-B को पराजित किया। इस दौरान धन सिंह कफलिया एवं होशियार सिंह कफलिया मुख्य अतिथि रहे।

खेल संस्कृति का प्रतीक बनी प्रतियोगिता प्रतियोगिता के दूसरे दिन DVA-A ने दोनों मुकाबले जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं अस्कोट, हरु सैम हाट-A और भागीचौरा ने भी जीत के साथ अपनी दावेदारी मजबूत की। मैदान में खिलाड़ियों के बीच कड़े मुकाबलों के साथ दर्शकों का उत्साह भी देखते ही बना।

पिछले 33 वर्षों से लगातार आयोजित हो रही यह प्रतियोगिता डीडीहाट क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ ही युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण माध्यम बनी हुई है।

रिपोर्ट: हर्षित मेहरा, डीडीहाट