थल (पिथौरागढ़)। थल-नाचनी मोटर मार्ग पर नौलड़ा के पास, थल से करीब 9 किलोमीटर दूर शुक्रवार दोपहर लगभग 3 बजे पहाड़ी से भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा गिरने से सड़क पूरी तरह बंद हो गई। मार्ग अवरुद्ध होने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दीपू चुफाल ने तत्काल लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) को फोन कर सड़क बंद होने की जानकारी दी और मार्ग को जल्द से जल्द खोलने की मांग की। सड़क खुलने तक यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और सावधानी बरतने की अपील की गई है। रिपोर्ट : अनिल कार्की : थल