पिथौरागढ़। जनपद में रेस्टोरेंट, सार्वजनिक स्थलों और अन्य स्थानों पर शराब पीने-पिलाने के बढ़ते प्रचलन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत धारचूला पुलिस ने एक रेस्टोरेंट में लोगों को शराब पिलाने के आरोप में संचालक को गिरफ्तार किया है।

02 सितंबर 2026 की शाम एसएचओ धारचूला श्री ए.के. सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटधार क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एक रेस्टोरेंट की जांच की गई, जहां रेस्टोरेंट संचालक मुकेश बुदियाल, निवासी ग्राम बूंदी, जिला पिथौरागढ़, द्वारा लोगों को बैठाकर शराब पिलाई जा रही थी।

पुलिस टीम ने मौके से अंग्रेजी शराब और कच्ची शराब बरामद की। इसके बाद आरोपी रेस्टोरेंट संचालक को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।

वहीं, जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और शराब पीकर हुड़दंग करने वाले कुल 97 व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने-पिलाने और नशे में हुड़दंग करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा । _ vani news