थल, पिथौरागढ़। बरसात के मौसम में स्कूली बच्चों को बारिश से बचाने के लिए भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य कमला चुफाल ने अनूठी पहल की। उन्होंने थल क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए।
थल के हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कुल 303 छाते बांटे गए। हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के 153 छात्र-छात्राओं तथा सरस्वती शिशु मंदिर एवं सरस्वती विद्या मंदिर के 150 छात्र-छात्राओं को छाते वितरित किए गए।
छाते पाकर स्कूली बच्चे काफी उत्साहित और प्रफुल्लित नजर आए। विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी इस पहल के लिए कमला चुफाल का आभार जताया। हरि दत्त पंत इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य हर गोविंद द्विवेदी तथा सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य चारु चंद्र उपाध्याय ने इसे बच्चों के लिए उपयोगी पहल बताया।
इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य सपना सत्याल, हेमा साह, कनिष्ठ उप प्रमुख मनीष सिंह सत्याल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अमित सत्याल, चंदन देऊपा, कमलेश पुजारी, नवराज भैसोड़ा सहित कई लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: अनिल कार्की, थल


