धारचूला। जनपद पिथौरागढ़ में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में कोतवाली धारचूला पुलिस ने निगालपानी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचूला आशुतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने निगालपानी स्थित एक रेस्टोरेंट में चेकिंग की। इस दौरान मंजू थापा, निवासी आरा मशीन, वार्ड धारचूला, हाल निवासी गलाती, धारचूला, उम्र करीब 32 वर्ष के कब्जे से 10 पेटी बीयर और 13 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,55,000 है। मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जितेंद्र सोराड़ी, आरक्षी संतोष कुमार एवं आरक्षी भावेश तिवारी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी एवं कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

वाणी न्यूज़